Shatrughan Sinha: तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर पीएम मोदी को बधाई दी है। X पर अपने ट्वीट में सिन्हा ने कहा कि ‘सही अर्थों में खेल भावना दिखाते हुए वह अपने मित्र एवं देश-समाज के मार्गदर्शक नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हैं। प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूरे करने पर आपको बधाई। सिन्हा टीएमसी के 20 बागी सांसदों में शामिल हैं। सिन्हा आसनसोल से लोकसभा सांसद हैं। सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्री रह चुके हैं। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अलग हो गए।X पर अपने ट्वीट में सिन्हा ने कहा, ‘सही अर्थों में खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूरे करने पर मैं अपने मित्र और देश एवं समाज के मार्गदर्शक नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देता हूं। पीएम पद पर शायद यह अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। मैं उनके लंबे, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करता हूं। जय हिंद!’
ममता को लग रहे झटके पर झटके
तृणमूल कांग्रेस में इन दिनों भगदड़ मची है। ममता बनर्जी को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। अब तक 20 से ज्यादा सांसद उनका साथ छोड़ चुके हैं। गुरुवार को राज्यसभा के सांसद प्रकाश बराइक ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है। बराइक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में टीएमसी के सांसदों की संख्या घटकर अब 10 रह गई है। बुधवार को राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने टीएसमी से इस्तीफा दे दिया। इसके पहले सुखेंदु शेखर टीएमसी की राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।
तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं-प्रकाश
अपने त्यागपत्र में प्रकाश ने लिखा, ‘मैं राज्यसभा सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार कर लें। मैं माननीय उपसभापति महोदय और राज्यसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों का राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिए गए सभी सहयोग और सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।’










































