मित्रों के साथ नहाने गया था ऋ षि राउत, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। रामपायली थाना अंतर्गत वार्ड क्र्रमांक ३ के ७ वर्षीय बालक की चंदन नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ऋ षि राउत के रूप में हुई है जो अपने मित्रों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल नदी में उसकी तलाश शुरू की। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बालक को नदी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपायली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दादा के साथ रहता था ऋषि
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामपायली के वार्ड क्रमांक ३ निवासी धनराज राउत के परिवार में यह दुखद घटना घटित हुई। धनराज राउत के पुत्र अमित राउत का विवाह हो चुका है और उनकी तीन संतान हैं जिनमें ऋ षि सबसे बड़ा पुत्र था। परिवार की आर्थिक स्थिति और रोजगार की कमी के चलते अमित राउत अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ रोजगार की तलाश में नागपुर चले गए थे जहां वे मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। वहीं ७ वर्षीय ऋ षि अपने दादा धनराज राउत के साथ ग्राम रामपायली में ही रहकर जीवन व्यतीत कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के दिन ऋषि राउत प्रतिदिन की तरह अपने मोहल्ले के मित्रों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान सभी मित्रों ने चंदन नदी में जाकर नहाने की योजना बनाई और ऋ षि भी उनके साथ नदी में चला गया। नदी में सभी बच्चे नहा रहे थे तभी ऋ षि अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। इस दौरान उसके साथ नहा रहे मित्रों को घटना का पता देर से चला। इसके बाद बच्चे नदी से बाहर निकले और तत्काल ऋ षि के घर पहुंचकर उसके दादा धनराज राउत को इसकी जानकारी दी। बालक के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही उसके दादा धनराज रावत सहित मोहल्ले के अन्य लोग तत्काल चंदन नदी पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच घटना की सूचना डायल ११२ को भी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर नदी में बालक की खोजबीन की गई। काफ ी प्रयासों के बाद ऋ षि को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद तत्काल डायल ११२ की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपायली ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। अपने पोते की असमय मृत्यु से बुजुर्ग दादा धनराज राउत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने नागपुर में रह रहे अपने पुत्र अमित राउत को फ ोन के माध्यम से सूचना दी। अस्पताल से मिली सूचना के बाद रामपायली पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया तथा अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर घटना के संबंध में जांच की जा रही है। इस दुखद हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे गांव को गमगीन कर दिया।
सूचना मिलते ही अस्पताल गया तो भतीजा मृत पड़ा था- भक्तराज राउत
परिजन भक्तराज राउत ने बताया की मंै वार्ड नं.३ ग्राम रामपायली रहता हूँ मजदूरी हमाली का काम करता हूँ। दोपहर करीबन ३.३० बजे की बात है मंै रामपायली में सुमित जायसवाल के यहां काम कर रहा था जो इस दौरान मुझे जानकारी मिली कि मेरे छोटे भाई अमित राऊत का बेटा चंदन नदी में डूब गया है। जिसे सरकारी अस्पताल रामपायली लेकर गये है तब तुरंत ही मंै सरकारी अस्पताल रामपायली पहुंचा तो मैने देखा मेरा भतीजा ऋ षि मृत अवस्था में अस्पताल में पडा हुआ था। मौके पर उपस्थित परिवार के लोगो ने पूछने पर मुझे बताये कि दोपहर करीबन ३ बजे ऋ षि उसके दोस्तों के साथ चंदन नदी में पानी नहाने गया था नहाने के दौरान वह नदी के पानी में डूब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। मेरे भतीजे ऋ षि की मृत्यु चंदन नदी के पानी में डूबने से हुई है।
इनका कहना है
नदी में डूब कर किसी बच्चे की मौत होने की सूचना थाने में प्राप्त होते ही अस्पताल में जाकर आवश्यक जानकारी ली गई । जिसमें बताया गया कि वह अपने मित्रों के साथ नहाने गया था। इस दौरान पानी में डूब गया मामले में आवश्यक कार्यवाही कर जांच की जा रही है।
मोहर भगत सहायक उपनिरीक्षक थाना रामपायली






































