Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi Ka Rate Kya Hai Aaj Ka) 28 November 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।
Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi Ka Rate Kya Hai Aaj Ka) 28 November 2026 : चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ दिनों से कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है। अभी तक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 13,500 रुपये उछलकर 1,63,500 रुपये प्रति किलो हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 7000 रुपये तेजी के साथ 1,52,843 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,45,843 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,53,640 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार यूएस कॉमेक्स में 43.23 डॉलर प्रति औंस हो गई। इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी 1,54,300 रुपये किलो हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 1,70,000 रुपये किलो हो गई, आगे जानते हैं इसके मुताबिक देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। गौर हो कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (Aaj ka Silver Price Kya Hai) | City wise Silver Price
| Edit |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव (28 नवंबर 2026)
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की दाम में बड़ी तेजी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी का भाव भी 9 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 13,500 रुपये उछलकर 1,63,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 1,50,000 रुपये प्रति किलो से 13,500 रुपये यानी नौ प्रतिशत बढ़कर 1,63,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ सात प्रतिशत से अधिक उछलकर 43.97 डॉलर प्रति औंस हो गई।










































