चैंपियन मानसिकता का प्रतिबिंब…एशियाई खेलों में टीम इंडिया की लगातार दूसरी स्वर्णिम जीत के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

0

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशियाई खेलों के फाइनल मुकाबले में पटखनी देकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया के कप्तान ने स्वर्णिम जीत के बाद क्या कहा?निशिन: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को कहा कि एशियाई खेलों के लिए तैयारियों में हुई बाधाओं के बावजूद उनकी टीम ने शिकायत नहीं की और यही एक चैंपियन टीम की निशानी थी जिसने महाद्वीपीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक की नींव रखी। भारत की तैयारियां बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुईं और टीम को एक अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले ही अपना पहला उचित ट्रेनिंग सत्र मिला।

परिस्थितियों के अनुरूप ढली टीम इंडिया

टीम 20 सितंबर को जापान पहुंची और 22 सितंबर को सानो में पांच ओवर का मैच खेला और फिर नागोया के लिए रवाना हुई। 28 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ एशियाड क्वार्टरफाइनल बारिश के कारण धुल गया था। अय्यर ने कहा कि शनिवार को फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराने से पहले टीम ने बहाने बनाने के बजाय परिस्थितियों के अनुसार ढलने का विकल्प चुनाचैंपियन टीम की निशानी है ये जीत

अय्यर ने फाइनल के बाद कहा,’अगर मुझे एक शब्द का इस्तेमाल करना हो, तो मैं कहूंगा कि बेहद खुश। जिस दिन से हम जापान पहुंचे, उस दिन से मूसलाधार बारिश हो रही थी और हम लगभग एक सप्ताह तक अभ्यास नहीं कर सके। लेकिन लड़कों ने जिस तरह खुद को तैयार किया और हम साथ-साथ ट्रेनिंग भी कर रहे थे। हमने शिकायत नहीं की, हमने कोई बहाना नहीं बनाया। तो यह अपने आप में एक चैंपियन टीम की निशानी थी। और आज उसी का प्रतिबिंब था।’

पूरी टीम को दिया जीत का श्रेय

भारत ने छह विकेट पर 211 रन बनाए जिसके बाद पाकिस्तान को छह विकेट पर 192 रन पर रोक दिया। अय्यर ने टीम के सामूहिक प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा,’जब आप फाइनल खेल रहे होते हैं, तो आप चाहते हैं कि हर एक खिलाड़ी आगे आए और अपना योगदान दे। और आज हमने यही देखा। अभिषेक ने हमें वह शुरुआत दी और फिर तिलक ने मूल रूप से पारी का अंत किया। और फिर गेंदबाजी में वॉशिंगटन ने वह जिम्मेदारी संभाली, अक्षर हर समय अपने अंदाज में रहे और बुमराह के बारे में हम जानते ही हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here