छह महीने के लो पर पहुंचने के बाद संभला सोना, चांदी ₹10,000 महंगी, आपके शहर में कहां पहुंचा भाव?

0

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद बढ़ गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान डील के लिए सहमत हो गया है और अगले कुछ दिनों में इस डील पर साइन हो जाएंगे। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट भी खुल जाएगा। इससे आज आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। इसका असर सोने और चांदी की कीमत पर भी दिख रही है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 1,600 रुपये से अधिक तेजी आई जबकि चांदी की कीमत 5,000 रुपये से अधिक उछल गई। पिछले सत्र में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छह महीने के लो पर आ गई थी।

एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,48,932 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,50,595 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,668 रुपये की तेजी के साथ 1,50,600 रुपये तक उछला। सुबह 10.20 बजे यह 917 रुपये यानी 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 1,49,849 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here