टीआई ने दिखाई वर्दी की गर्मी! सड़क पर ड्राइवर और दुकानदार को मारे थप्पड़; सवाल पर भी अकड़े, कहा- साहब से पूछकर बताऊंगा

0

मंदसौर: शहर के वीर सावरकर पुलिया इलाके में मंगलवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में यातायात थाना प्रभारी मनोज सोलंकी बीच बाजार एक गाड़ी चालक और दुकान के कर्मचारी के साथ मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना 11 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। 15 सितंबर को वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष ने टीआई पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

नो पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, 11 सितंबर की सुबह एक पिकअप वाहन वीर सावरकर पुलिया के पास स्थित एक दुकान के बाहर रुका था। आंतरीमाता गांव का रहने वाला पिकअप चालक यहां अंडे खरीदने आया था। इसी दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी मनोज सोलंकी वहां से गुजरे। सड़क पर गाड़ी खड़ी होने की बात को लेकर टीआई सोलंकी और पिकअप चालक के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि थाना प्रभारी ने आपा खो दिया और चालक को थप्पड़ जड़ दिए।

दुकान मालिक ने लगाए गंभीर आरोप

दुकान मालिक आमिर पठान का कहना है कि ग्राहक अपनी गाड़ी खड़ी करके सामान ले रहा था। टीआई मनोज सोलंकी वहां पहुंचे और सीधे गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया गया तो उन्होंने ड्राइवर को थप्पड़ मार दिए। आमिर का आरोप है कि जब दुकान के कर्मचारी रेहान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो टीआई ने उसका हाथ मरोड़ दिया और पीठ पर घूंसा मार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here