पुतिन के न‍िशाने पर आए नाटो देश, बड़े पैमाने पर तैनात किए हथियार, यूरोप में जंग की आहट से टेंशन

0

मास्‍को: यूक्रेन युद्ध के रूस ने एक बड़ा कदम उठाया है। रूस ने नाटो देशों की सीमा पर अपनी सैन्‍य तैयारी को काफी ज्‍यादा बढ़ा दिया है। ताजा सैटलाइट तस्‍वीरों से पता चला है कि रूस दर्जनों सैन्‍य अड्डों का विस्‍तार कर रहा है। खुफिया सेवाओं की मदद से ली गई इन तस्‍वीरों से पता चलता है कि मात्र 2 साल के अंदर ही रूस ने यह व‍िस्‍तार किया है जिसमें बैरक, हथियार रखने के गोदाम और सेना के वाहन शामिल हैं। रूस का आर्कटिक में एक ठिकाना पेचांगा है जो नार्वे की सीमा से मात्र 5 मील की दूरी पर है। वहीं फ‍िनलैंड और नार्वे के पास रूस का मुरमंस्‍क इलाका है, वहां पर अब 17 हजार अतिर‍िक्‍त सैनिक तैनात हो सकते हैं।

सैटलाइट तस्‍वीरों से पता चला है कि एक अन्य नाटो देश एस्‍टोनिया की सीमा के पास रूस ने बड़े पैमाने पर सैन्‍य वाहनों को तैनात कर रखा है। द सन ने एक पूर्व सैन्‍य अधिकारी कर्नल रिचर्ड केंप के हवाले से कहा कि रूस के हमले के खतरे को खारिज नहीं किया जा सकता है क्‍योंकि पुतिन वह करने में मास्‍टर हैं जिसकी अपेक्षा किसी को नहीं होती है। उन्‍होंने कहा कि सबसे ज्‍यादा चिंता की बात यह है कि न तो ब्रिटेन और न ही यूरोप के नाटो देश रूसी खतर से निपटने के लिए तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here