Tiger Shroff Pose With Janhvi Kapoor: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ की जिंदगी फायरिंग की घटना के बाद अब पटरी पर लौट रही है। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह जाह्नवी संग पोज देते दिखे।
Tiger Shroff Pose With Janhvi Kapoor: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। टाइगर श्रॉफ के साथ बीते महीने बड़ी घटना हुई थी। तीन अज्ञात लोगों ने टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्लू कार पर फायरिंग की थी। हालांकि घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे। इस मामले में अभी तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर घटना के कई दिनों बाद अब टाइगर श्रॉफ की जिंदगी फिर से पटरी पर लौट रही है। हाल ही में उन्होंने जाह्नवी कपूर संग अपनी अपकमिंग मूवी ‘लग जा गले’ की शूटिंग पूरी की है। वहीं अब टाइगर श्रॉफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह चेहरे पर मुस्कुराहट लिये पोज देते नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ‘Ramayana की सफलता से जल रहे हैं कुछ लोग’- Ram Gopal Varma ने आलोचकों पर साधा निशाना
टाइगर श्रॉफ अपनी इस फोटो में को-स्टार जाह्नवी कपूर संग नजर आए। फोटो में एक्टर के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट दिखाई दी। टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर संग ये तस्वीर पुणे के नाइट क्लब के मालिक आर्यन नवले ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है। टाइगर श्रॉफ की इस तस्वीर को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “टाइगर अब सुरक्षित है।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “शेर की झलक सबसे अलग।” तीसरे यूजर ने लिखा, “असल जिंदगी के हीरो टाइगर श्रॉफ।” बता दें कि टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर के अलावा ‘लग जा गले’ में लक्ष्य लालवानी भी नजर आएंगे। ये फिल्म मई, 2027 तक रिलीज हो सकती है।
टाइगर श्रॉफ संग हुई घटना पर अनन्या पांडे ने दिया रिएक्शन
टाइगर श्रॉफ संग हुई इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैला दी थी। वहीं इस मामले पर अब अनन्या पांडे ने कहा, “ये बहुत ही डरावना और दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है कि इससे लोगों अपनी सुरक्षा को लेकर सचेत होंगे, क्योंकि ये केवल कलाकारों की सुरक्षा के बारे में नहीं है। बल्कि उनके आसपास इकट्ठा हुई भीड़ की सुरक्षा से जुड़ा भी है।









































