ढाका: बांग्लादेश और अमेरिका के बीच आपसी व्यापार समझौता ढाका के लिए बोझ बन गया है। इस समझौते में बांग्लादेश के ऊपर एकतरफा तरीके से जिम्मेदारियां डाली गई हैं, जबकि अमेरिका को कुछ नहीं करना पड़ा है। इस समझौते को मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने संसदीय चुनाव से ठीक तीन दिन पहले 9 फरवरी को साइन किया था। इस समझौते की बांग्लादेश के अंदर हर तरह से आलोचना हुई है और अब इसे रद्द करने की मांग उठने लगी है।
यूनुस ने गुपचुप कर ली थी डील
इस समझौते को लेकर मोहम्मद यूनुस की जल्दबाजी भी सवालों के घेरे में हैं। क्योंकि समझौते पर हस्ताक्षर होने के सिर्फ 11 दिन बाद ही अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के फैसले को रद्द कर दिया था। हालांकि, ढाका और वॉशिंगटन के बीच समझौते अभी तक लागू नहीं हुआ है, लेकिन बांग्लादेश ने इसके प्रावधानों के तहत अमेरिका से अलग-अलग सामान आयात करने के लिए पहले ही डील साइन करना शुरू कर दी है, जिससे सवाल खड़े हुए हैं।










































