भारतीय टीम के नेट्स पर पहली बार हुई वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, BCCI ने खुद शेयर किया Video

0

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के नए सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार टीम इंडिया के नेट्स में कदम रख दिया है। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज को पहली बार सीनियर भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में देखा गया, जिसका वीडियो खुद BCCI ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया है।

हेड कोच देते नजर आए टिप्स

BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वैभव नेट्स में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। उन्होंने कुछ शानदार कवर ड्राइव और पुल शॉट लगाए। इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें टिप्स देते नजर आए। वहीं, टीम के बाकी खिलाड़ी भी वैभव से बातचीत करते दिखाई दिए। वीडियो के कैप्शन में BCCI ने लिखा, “कुछ खास की शुरुआत, टीम इंडिया के नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के पहली बार शामिल होने की झलकियां।”

भारतीय टीम आज बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम (Civil Service Cricket Club Belfast) में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेलने जा रही है। इस सीरीज के जरिए वैभव सूर्यवंशी अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जब आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नए युग की शुरुआत करेगा तो उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती वैभव सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में फिट करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here