IND vs PAK Cricket Final: भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें अब तक 5 या उससे ज्यादा टीमों वाले बड़े टूर्नामेंट में कुल 7 बार फाइनल मुकाबले में टकरा चुकी हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि इसमें किस टीम का पलड़ा भारी रहा है और कब-कब यह फाइनल हुए हैं।ND vs PAK Cricket Final: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा हाई-वोल्टेज होता है, लेकिन जब बात किसी फाइनल की हो तो रोमांच दोगुना हो जाता है। दोनों टीमें अब तक 5 या उससे ज्यादा टीमों वाले बड़े टूर्नामेंट में कुल 7 बार फाइनल में टकरा चुकी हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि इसमें किस टीम का पलड़ा भारी रहा है और कब-कब यह फाइनल हुए हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस को खुशी होगी कि इस रिकॉर्ड में टीम इंडिया का पलड़ा 4-3 से भारी है।
साल 1984 में पहली भिड़ंत
किसी बड़े फाइनल में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों की पहली भिड़ंत 1984/85 में बेन्सन एंड हेजेज वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुई थी। मेलबर्न में खेले गए इस टूर्नामेंट को क्रिकेट का मिनी वर्ल्ड कप कहा जाता था। फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए थे। भारत ने कृष्णमाचारी श्रीकांत की 67 रनों की पारी से 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की। कप्तान सुनील गावस्कर को ट्रॉफी के साथ पूरी टीम को ऑडी कार भी मिली थी।
साल 1986 शारजाह फाइनल
दोनों टीमों के बीच सबसे चर्चित फाइनल मुकाबला साल 1986 में शारजाह में हुआ। ऑस्ट्रल-एशिया कप के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए थे। पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 4 रन चाहिए थे। जावेद मियांदाद ने चेतन शर्मा की फुलटॉस पर छक्का लगाकर पाकिस्तान को 1 विकेट से जीत दिला दी ती। यह छक्का आज भी दोनों देशों के फैंस नहीं भूल पाए हैं।1994 ऑस्ट्रल-एशिया कप फाइनल
साल 1986 के बाद दोनों टीमें साल 1994 में एक बार फिर शारजाह में ही ऑस्ट्रल-एशिया कप फाइनल में भिड़ीं। इस बार आमिर सोहेल के 62 और आमिर अयूब के 46 रनों से पाकिस्तान ने 250 रन बनाए और भारत को 211 पर ऑलआउट कर 39 रनों से जीत हासिल की।
2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल
इसके बाद दोनों टीमें साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में पहले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ीं। एमएस धोनी की युवा टीम ने तब पाकिस्तान को 157 रनों का टारगेट दिया था। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 13 रन चाहिए थे और मिस्बाह-उल-हक क्रीज पर थे। जोगिंदर शर्मा की गेंद पर मिस्बाह ने स्कूप शॉट खेला और श्रीसंत ने कैच पकड़ लिया। यह मैच भारत 5 रन से जीतकर पहले टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने हराया
साल 2017 में लंदन के ओवल में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में फखर जमान ने 114 रनों की शतकीय पारी खेली और पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए थे। मोहम्मद आमिर ने रोहित, विराट और शिखर को आउट कर भारत को 158 पर समेट दिया। वह फाइनल पाकिस्तान ने 180 रनों से जीता था।
पिछले दो फाइनल में भारत हावी
हालांकि, पिछले दो फाइनल में भारत की टीम पाकिस्तान पर हावी रही है। साल 2025 में दुबई में एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। वहीं अब 2026 एशियन गेम्स के फाइनल में निशिन में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीता है।






































