‘मैं बहादुरी से लड़ रही’, नफीसा अली का स्टेज 4 ओवेरियन कैंसर लिवर तक फैला, अस्‍पताल की तस्‍वीर देख सब भावुक

0

बॉलीवुड की दिग्‍गज एक्ट्रेस नफीसा अली बीते 8 साल से कैंसर से लड़ रही हैं। ‘जुनून’, ‘मेजर साब’ और ‘यमला पगला दीवाना’ फेम 69 साल की नफीसा ने अपनी सेहत के बारे में एक नई, लेकिन दुखद जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि उनका स्टेज 4 ओवेरियन और पेरिटोनियल कैंसर बढ़ गया है और अब लिवर तक पहुंच गया है। हालिया जांच में उनके लिवर की सतह पर कैंसर के नए डिपॉजिट पाए गए हैं। साल 2018 से कैंसर से लड़ रहीं नफीसा रेमिशन के तीसरे दौर से गुजर रहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि डॉक्‍टर्स ने मौजूदा हालात के हिसाब से इलाज का तरीका बदला है और अब ‘टारगेटेड थेरेपी’ शुरू कर दी है।

नफीसा अली ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर कर हेल्‍थ अपडेट दी है। इसमें वह बिस्‍तर पर लेटी हुई हैं और दर्द में भी उनके चेहरे पर मुस्‍कुराहट बनी हुई है। एक्‍ट्रेस के पोस्‍ट पर फैंस और इंडस्‍ट्री के सेलेब्‍स उनकी जल्‍द सलामती की दुआ कर रहे हैं। उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। कुछ महीने पहले ही नफीसा अली ने बताया था कि उनका ओवेरियन कैंसर चौथे स्टेज में है। वह तीसरी बार रेमिशन में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here