‘रात भर शराब-अफेयर…’ Govinda की रूमर्ड GF कोमल रानी ने सुनीता आहूजा को लिया आड़े हाथ? कश्मीरा को भी फटकारा

0

Komal Rani Swarnkar Reply On Trolling: गोविंदा के साथ कोमल रानी स्वर्णकार का नाम जोड़ा जा रहा है, जिस वजह से वह ट्रोल हो रही हैं। ट्रोलिंग पर कोमल रानी ने जवाब देते हुए सुनीता आहूजा पर तंज कसा है।Komal Rani Swarnkar Reply On Trolling: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है। गोविंदा का नाम उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) से जुड़ रहा है। दोनों एक साथ फिल्म रूपा में आने वाले हैं। गोविंदा और कोमल रानी एक साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए स्पॉट हुए थे, जिसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने ही उन पर कई आरोप लगाए। सुनीता ने कोमल रानी पर घर तोड़ना का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद सुनीता आहूजा को कश्मीरा शाह और दिव्या घोसला का सपोर्ट मिला। वहीं, अब कोमल रानी स्वर्णकार ने तमाम आरोपों का करारा जवाब दिया है

कोमल रानी स्वर्णकार ने गोविंदा संग अफेयर पर दिया जवाब

कोमल रानी स्वर्णकार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लंबा चौड़ा नोट लिखा। इस नोट ने कोमल रानी ने गोविंदा संग फिल्म, अफेयर, लालबागचा राजा के दर्शन समेत तमाम आरोपों का जवाब दिया। पहली स्टोरी में कोमल रानी स्वर्णकार ने लिखा, ‘हाल ही में, मैंने कुछ मशहूर सेलिब्रिटीज को खुले तौर पर गोविंदा जी और मेरी पर्सनल लाइफ और हमारे कैरेक्टर पर टिप्पणी करते देखा है। फिर भी मैंने उन्हें कभी भी किसी गंभीर मुद्दे पर इतनी दृढ़ता से अपनी राय व्यक्त करने के लिए आगे आते नहीं देखा। चाहे वह आतंकवाद हो, राजनीति हो, अभिनेताओं की मृत्यु हो या किसी अन्य अभिनेता की एक से अधिक शादियां हों। तो फिर, क्यों हमारा निजी जीवन अचानक एक ऐसा सार्वजनिक तमाशा बन गया है कि हर कोई इस पर टिप्पणी करने का हकदार महसूस करता है?

गोविंदा संग गणपति बप्पा के दर्शन करने पर बोलीं कोमल

इसके आगे कोमल रानी स्वर्णकार ने लिखा, ‘गणपति बप्पा के सामने अपने हीरो के साथ जाने और अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की सफलता के लिए प्रार्थना करना दूसरों के लिए शर्म की बात, राष्ट्रीय मुद्दा या “दिखावा” कब से बन गया? और जब यही तथाकथित हस्तियां अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए अपने मेल को-एक्टर के साथ अलग अलग जगहों पर जाती हैं, तो क्या उन्हें शर्म महसूस नहीं होती जब वे खुद बिल्कुल वैसा ही काम करती हैं?’

कश्मीरा शाह-दिव्या घोसला को दिया जवाब?

कोमल रानी ने अपनी अगली स्टोरी में लिखा, ‘हमने अपनी फिल्म ‘रूपा’ की घोषणा की है, किसी रोमांटिक अफेयर की नहीं। तो आप यह तय करने वाले कौन होते हैं कि हमारा साथ दिखना किसी व्यक्तिगत रिश्ते को दिखाने के लिए है, न कि हमारी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए? हम साथ काम कर रहे हैं, और हम आगे भी साथ दिखते रहेंगे। अगर इससे किसी को परेशानी होती है, तो उन्हें जलने दीजिए। फिल्म इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियां, जिनका करियर ठंडा पड़ चुका है, जिनकी फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही हैं, ऐसा लगता है कि उनके पास अपने पुराने पड़ चुके ब्रैंड टैग्स के अलावा कुछ नहीं बचा है। वे दूसरों के चल रहे विवादों में अपनी टांग अड़ाकर चर्चा में बने रहने की कोशिश कर रही हैं और खुद को लाइमलाइट में रखने के लिए बेताब हैं।’आखिर में सुनीता आहूजा को किया टारगेट?

कोमल में अपने पोस्ट में सिंदूर और शादी का मजाक उड़ाने वाले को फटकार लगाई और लिखा, मैं ऐसी महिलाओं को खुद को जज करने के काबिल नहीं समझती, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी रात-रात भर शराब पीने, अन्य पुरुषों के साथ कई अफेयर रखने, और बुढ़ापे में भी तीन-तीन पुरुषों के साथ वन-नाइट स्टैंड की कल्पना करने में बिताई है और अपनी खुद की शोहरत के लिए पब्लिकली उन पतियों को अपमानित किया जिनके साथ वे रहीं और जिनसे जीवन भर फायदा उठाया।’ दावा है कि इस मौके पर कोमल रानी स्वर्णकार ने सुनीता आहूजा को टारगेट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here