रिलीज से पहले Salman Khan की Maatrubhumi में हुए बड़े बदलाव, सरकार से मिली NOC; अब इस दिन आ सकती है फिल्म

0

Maatrubhumi Release And New Update: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि लंबे इंतजार के बाद रिलीज की तरफ बढ़ रही है। फिल्म को सरकारी मंजूरी मिल गई है, लेकिन सिनेमाघरों तक पहुंचने से पहले एक प्रक्रिया बाकी हैMaatrubhumi Release And New Update: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही इस फिल्म को अब सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। फिल्म को पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) के नाम से घोषित किया गया था और इसकी कहानी 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान टकराव पर बेस्ड है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) नजर आएंगी और इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया (Apoorva Lakhia) ने किया है।फिल्म को मिली मंजूरी

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म को लेकर आया एक नया अपडेट है। एक सोर्स ने Bollywood Hungama को बताया, ‘सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी अब निर्माताओं की ओर से जमा किए गए मातृभूमि के नए वर्जन से संतुष्ट हैं। इसी वजह से उन्होंने पिछले हफ्ते इस वॉर ड्रामा को एनओसी दे दी है। इसका मतलब है कि अब फिल्म को दर्शकों के लिए रिलीज किया जा सकता है।’ फिल्म में सरकार के निर्देशों के बाद हुए बदलावों के बारे में पूछे जाने पर सोर्स ने कहा, ‘फिल्म का नया वर्जन पुराने वर्जन के मुकाबले काफी बदला हुआ है। इसके अलावा, अब फिल्म में भारत और चीन के रिश्तों को भी सकारात्मक तरीके से दिखाया गया है।’ इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान की फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस खुशी से झूम उठे हैं।कब रिलीज होगी फिल्म?

इस रिपोर्ट में सलमान खान की फिल्म रिलीज को लेकर भी खुलासा हुआ है। सोर्स के मुताबिक, ‘सलमान खान 13 नवंबर को फिल्म रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। यह तारीख दिवाली के बाद का समय है और मेकर्स को उम्मीद है कि उस दौरान दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में फिल्मों को लेकर अच्छा माहौल रहेगा। हालांकि, 13 नवंबर अभी आधिकारिक रिलीज डेट नहीं है। फिल्म को पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पास भेजा जाएगा। अगर सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया इसी महीने पूरी हो जाती है, तभी इस तारीख पर फिल्म को रिलीज करने का प्लान आगे बढ़ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले करीब 10 दिनों में स्थिति ज्यादा साफ हो सकती है।’ लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here