‘लव एंड वॉर’ से Vicky Kaushal का फर्स्ट लुक आउट, हाथ में सिगरेट और आंखों में दिखा अलग अंदाज

0

Vicky Kaushal Love and War First Look: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) से उनका पहला लुक सामने आ गया है। पोस्टर में एक्टर का अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है।Vicky Kaushal Love and War First Look: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love & War
) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म लव एंड वॉर से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म लव एंड वॉर से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का लुक जारी हुआ था। अब इसके बाद मेकर्स ने फिल्म से विक्की कौशल का पहला लुक रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में विक्की का अंदाज उनके अब तक के कई किरदारों से काफी अलग नजर आ रहा है। तो चलिए देखते हैं विक्की कौशल का धांसू लुक।विक्की कौशल का लुक हुआ रिलीज

एक्टर विक्की कौशल एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह फिल्म लव एंड वॉर से सामने आया विक्की कौशल का पहला लुक है। ‘लव एंड वॉर’ के सामने आए पोस्टर में विक्की कौशल एक अलग ही अवतार में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के मुंह में सिगरेट है और वो लाइटर से उसे जलाते नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इसे देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर के आने के बाद फैंस फिल्म के इंतजार के लिए बेताब हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here