Shah Rukh-Kareena Daddy Cool Song: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन बनी शाहरुख खान की ‘किंग’ के दूसरे गाने ‘डैडी कूल’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस गाने में शाहरुख के साथ करीना कपूर नजर आएंगी।
Shah Rukh Khan-Kareena Kapoor’s Daddy Cool Song: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘किंग’ (King) इस साल के लास्ट वीक में रिलीज होने वाली है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। अब ‘किंग’ के दूसरे गाने ‘डैडी कूल’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस गाने में शाहरुख खान के साथ करीना कपूर डांस करती दिखाई देंगी।
इस दिन रिलीज होगा ‘किंग’ का दूसरा गाना
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ‘किंग’ में शाहरुख खान और करीना कपूर को लेकर ‘डैडी कूल’ गाना फिल्माया गया है। इस गाने में दोनों को परफॉर्म करते हुए देखने के लिए फैन्स बेक्ररार हैं। पोर्टल के मुताबिक मेकर्स ‘डैडी कूल’ गाने को 25 नवंबर के रिलीज करेंगे। इस गाने में शाहरुख खान और करीना कपूर को जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए देखा जाएगा। ‘किंग’ का दूसरा गाना करीना कपूर के साथ असली लोकेशन्स पर फिल्माया गया है। यह एक हिंग्लिश गाना है।
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इससे पहले सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान की कमबैक मूवी ‘पठान’ को डायरेक्ट किया था। ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल, अभय वर्मा और सुहाना खान सहित कई एक्टर्स को अलग-अलग भूमिकाओं में देखा जाएगा। यह फिल्म 24 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की ‘किंग’ को बनाने में मेकर्स ने लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं










































