सँयुक्त पेंशनर्स संघ का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

0

बैठक का आयोजन कर विभिन्न मुद्दों पर की सह -विस्तार चर्चा
चतुर्थ वेतनमान और डीए की मांग पूरी न होने पर जताया आक्रोश
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।भाईदूज के साथ 5 दिवसीय दीपावली पर्व समाप्त होते ही अब जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसील व ग्रामीण अंचलों में दीपावली मिलन समारोह की शुरुआत हो चुकी है।जहां विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह दीपावली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दूसरे से मानवीय भेंट की जा रही है। वहीं दीपावली मिलन के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी सँयुक्त पेंशनर्स संघ द्वारा मंगलवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।नगर के मोती तालाब गार्डन में आयोजित इस दीपावली मिलन समारोह की शुरूआत अतिथियों के आगमन के साथ की गई। जहां संघ के समस्त पदाधिकारी सदस्यों सहित अन्य बुजुर्गों ने सर्वप्रथम एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर दीपावली पर्व की बधाई दी। इस दौरान सँयुक्त पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी सदस्यों ने एक बैठक का आयोजन कर अब तक संघ द्वारा किए गए कार्यो का बखान करते हुए वर्षो से लंबित विभिन्न लंबित मांगो को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही। जिन्होंने खास तौर पर 7 मीना का मानदेय न मिलने और चतुर्थ वेतनमान का लाभ न दिए जाने पर आक्रोश सताते हुए जमकर नारेबाजी भी की इस दौरान संयुक्त विभाग पेंशनर संघ जिला अध्यक्ष बीएल चौधरी,जिला महामंत्री नारायण सोलंकी, उपाध्यक्ष आर के नन्दरवार, जिला संरक्षक आर एस बैस, सहित करीब आधा दर्जन पदाधिकारी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इन बिंदुओं पर हुई चर्चा
दशको तक शासन को सेवा देने वाले पेंशनर, वृद्धावस्था में शासन की भेदभाव नीति से आक्रोशित है। मंगलवार को संयुक्त पेंशनर संघ ने बैठक करके, शासन और शिक्षा विभाग से डीए एरियर्स और चतुर्थ वेतनमान को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।संयुक्त विभाग पेंशनर्स संघ के बैनर तले आयोजित बैठक में पेंशनर्स ने केन्द्र सरकार के समान मंहगाई राहत दिए जाने, जनवरी 2024 से महंगाई राहत का एरियर्स देने, म.प्र./छत्तीसगढ़ की धारा (49) 6, का मुद्दा, स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने, सेवानिवृत शिक्षकों के लंबित अर्जित अवकाश का निराकरण करने, सेवा निवृत पेंशनरों को वेतन वृद्धि का लाभ देने, चतुर्थ वेतनमान का लाभ दिए जाने और जनवरी से बकाया 2 प्रतिशत डीए का भुगतान एरियर सही किए जाने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश है- बीएल चौधरी
संयुक्त पेंशनर संघ जिलाध्यक्ष बी.एल. चौधरी ने बताया कि शासन, नियमित और पेंशनर, साथियो के साथ भेदभाव कर रही है, हाल में शासन ने कर्मचारियो को 2 प्रतिशत डीए दिया है, लेकिन नियमित कर्मचारियों को शासन जनवरी 2026 से दे रही है लेकिन पेंशनरों को जुलाई 2026 से दिया जा रहा है, जिससे करीब 6-7 माह का डीए एरियर्स का नुकसान, पेंशनरों को उठाना पड़ रहा है, जो न्यायोचित नहीं है। दूसरा 2023 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को चतुर्थ वेतनमान का लाभ दिया गया लेकिन इससे पूर्व 2018, 2020 में सेवानिवृत्त कर्मचारी, इससे वंचित है, जिसका भी आर्थिक नुकसान, कर्मचारी उठा रहे है। हमारी मांग है कि सरकार, जिसकी भी सेवा अवधि 35 साल तक हो, उसे चतुर्थ वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए।उन्होंने आगे बताया कि जिले में सेवानिवृत्त शिक्षक पेंशनरों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 2023 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी रामप्रसाद चौरे का अब तक जीएफ का पेमेंट नहीं मिला है। वही कई पेंशनरों को चतुर्थ वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय है। जिसका हम विरोध दर्ज करते है।उसी को लेकर कर्मचारियों में शासन के खिलाफ भारी आक्रोश पनप रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here