नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट के दौरान एक होटल की छत पर सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के स्नाइपर को रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया है। ड्यूटी के दौरान बनाए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांस्टेबल दीपक बांगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने उसे सुरक्षा ड्यूटी से हटाकर उसे गृह जिले भेज दिया है। मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
छत पर स्नाइपर ड्यूटी, कैमरे में कैद हुईं रील
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांस्टेबल दीपक बांगर दिल्ली पुलिस की नॉर्थवेस्ट जिले की फॉरेनर्स सेल में तैनात है। BRICS समिट के दौरान उसे VVIP सुरक्षा के लिए गठित ओवरवॉच टीम में शामिल किया गया था। इस टीम में स्नाइपर और स्पॉटर जैसे सुरक्षाकर्मी ऊंची इमारतों से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते हैं।








































