इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू हो रही हैं। शादी 21 से 23 जनवरी के बीच सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 को हल्दी और 22 को मेहंदी की रस्में होंगी। 23 जनवरी को दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से होगी। शादी में सलमान खान, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स के शामिल होने की खबर है।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी करीब 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। राहुल ने 2014 में टेस्ट टीम में डेब्यू किया था। अथिया ने 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अथिया ने अपने करियर में महज 4 फिल्में की हैं, जिनमें से एक में वे मेहमान कलाकार थीं। अथिया की नेटवर्थ 29 करोड़ रुपए हैं। वहीं, केएल राहुल सालाना 30 करोड़ रुपए कमाते हैं। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान होने के साथ ही राहुल IPL में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान भी हैं।