क्राइस्टचर्च टेस्ट में कीवियों की वापसी:पहली पारी में 373 रन बनाए, मिचेल ने जड़ा शतक; दूसरी पारी में श्रीलंका का स्कोर 83/3

0

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। शनिवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। वहीं न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए पहली पारी में 373 रन बनाए। इससे पहले तीसरे दिन न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 165 रन से आगे खेलते हुए 211 रन जोड़कर 5 विकेट खो दिए और पहली पारी में 373 रन का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 102 रन की शतकीय पारी खेली।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 65 रन की बढ़त ले ली है। एंजेलो मैथ्यूज 20 और प्रभात जयसूर्या 2 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका के तीनों विकेट ब्लेयर टिकनर लिए।

डेरिल मिचेल की शानदार शतकीय पारी
न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 102, मैट हेनरी 72 और टॉम लाथम ने 67 रन की शानदार पारी खेली। इनके अलावा डेवोन कॉनवे 30, नील वैगनर 27, माइकल ब्रेसवेल और टिम साउदी 25-25 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने 4 और लाहिरू कुमारा ने 3 विकेट झटके।

श्रीलंका की पहली पारी
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 355 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने के बीच शतकीय और एंजेलो मैथ्यूज- दिनेश चांदीमल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। उनके अलावा दिमुथ करुणारत्ने 50, एंजेलो मैथ्यूज 47 और धनंजय डिसिल्वा ने 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here