जर्मनी में US एयरफोर्स का F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। पश्चिमी जर्मनी के Spangdahlem एयरबेस के पास ट्रेनिंग के दौरान हादसा हुआ, पायलट ने सुरक्षित इजेक्ट कर लिया।F-16 Crash: 22 सितंबर यानी मंगलवार को जर्मनी में US और NATO एयरबेस के पास एक F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिसके बाद पायलट को सुरक्षित बाहर निकलना पड़ा। एयरबेस के प्रवक्ता के मुताबिक यह मिलिट्री एयरक्राफ्ट पश्चिमी जर्मनी के राइनलैंड-पैलेटिनेट राज्य के आइफेल इलाके में स्थित स्पैंगडाहलेम एयर बेस की ओर आ रहा था, तभी यह क्रैश हो गया।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन क्रैश में घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है। जर्मन एयर ट्रैफिक कंट्रोल के प्रवक्ता ने बताया कि चार जेट एक ट्रेनिंग एक्सरसाइज में हिस्सा ले रहे थे, तभी स्पैंगडाहलेम लौट रहे दो विमानों में से सुबह करीब 8:30 बजे (ईस्टर्न टाइम) क्रैश हो गया।बाकी तीन विमानों को पास के रामस्टीन एयरफील्ड की ओर भेज दिया गया। मिलिट्री एयरबेस पर कई फायरफाइटर और पुलिस अधिकारियों को भेजा गया; इस एयरबेस का इस्तेमाल अक्सर मिडिल ईस्ट में US और NATO के एयर मिशन शुरू करने के लिए किया जाता है। अमेरिकी सैन्य अधिकारी और स्थानीय आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।अमेरिकी सैन्य अधिकारी और स्थानीय आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
अमेरिका के मिशिगन राज्य में एक बड़ा सैन्य हादसा सामने आया था
इससे पहले 18 सितंबर को अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को एक बड़ा सैन्य हादसा सामने आया था। टेक्सस एयर नेशनल गार्ड का एक F-16 फाइटर जेट रूटीन ट्रेनिंग सॉर्टी के दौरान मिशिगन के ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था। हादसे से ठीक पहले विमान उड़ा रहे पायलट ने ऐन मौके पर जेट से सफलता पूर्वक एजेक्ट कर लिया था। पायलट को चोटें आई हैं और उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मिशिगन स्टेट पुलिस और ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी शेरिफ कार्यालय की टीमें मौके पर पहुंच गईं। विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और दूर से ही काला धुआं उड़ता हुआ देखा गया। फाइटर जेट में मौजूद खतरनाक रसायनों के रिसाव के कारण अधिकारियों ने एहतियातन क्रैश साइट के 1 मील के दायरे में रहने वाले नागरिकों को तुरंत इलाका खाली करने का आदेश दिया था। तरह बंद रखने के निर्देश दिए थे।










































