तुर्की-पाकिस्तान ने मुंह मोड़ा तो सऊदी के साथ खड़ा हुआ इजरायल, मदद के लिए रखी शर्तें, बड़ी गलती कर बैठा ईरान?

0

 मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया है जिसे अभी तक वो मान्यता तक नहीं देते हैं। हूतियों के हमलों के बीच सऊदी अरब का जब पाकिस्तान और तुर्की ने मदद करने से इनकार कर दिया तो अब रियाद, तेल अवीव से मदद मांग रहा है। पहली बार अरब देश अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने की इच्छा दिखा रहे हैं और इस दायरे में वे इजरायल के साथ सहयोग करने से भी इनकार नहीं कर रहे हैं।

इजरायल पर सऊदी अरब के भरोसा करने की सबसे बड़ी वजह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है। ईरान युद्ध जब परवान पर था और तेहरान लगातार अबू धाबी पर मिसाइलों और ड्रोन की बारिश कर रहा था उस वक्त इजरायल यूएई की मदद के लिए सामने आया था। इजरायल ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम तक यूएई में तैनात कर दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here