नई दिल्ली: शेयर मार्केट इन दिनों काफी स्टॉक निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। वहीं इनमें कुछ ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इन्हीं में एक शेयर स्टेलंट सिक्योरिटीज (इंडिया) लिमिटेड का है। इसने मात्र 22 महीने में ही एक लाख रुपये के निवेश को एक करोड़ रुपये में बदल दिया है।
Stellant Securities (India) Ltd का शेयर शुक्रवार को 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 1087.95 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले कारोबारी हफ्ते में इसमें 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। लॉन्ग टर्म में इस शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह शेयर किसी पैसों के पेड़ से कम नहीं है।एक साल में 800% से ज्यादा रिटर्न
कुछ मौकों को छोड़ दें तो यह शेयर लगातार ऊपर चढ़ रहा है। एक महीने में इसमें 83 फीसदी की तेजी आई है। वहीं 6 महीने में इसने पैसा दोगुना कर दिया है। यानी इतने समय में इसका रिटर्न 106 फीसदी रहा है।
बात अगर इस साल की यानी 1 जनवरी से लेकर अब तक की करें तो इसमें करीब 180 फीसदी का उछाल आया है। वहीं एक साल में इसका रिटर्न 857 फीसदी रहा है। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज उनकी वैल्यू 9.50 लाख रुपये से ज्यादा होती।










































