छात्र संगठन अखिल भा रतीय विद्यार्थी परिषद ने 13 फरवरी को कटंगी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमे एक साल पहले जम्मु कश्मीर के पुलवामा में आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के द्वारा करवाए गए आंतकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे इस घटना में शहीद वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए यह यात्रा निकाली गई।
यात्रा में भारत माता की जीवंत झांकी भी शामिल रही. सिवनी रोड़ स्थित राधाकृष्ण मंदिर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ. जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए. 300 फीट लंबे तिरंगे झंडे को लेकर इन विद्यार्थियों ने शहर का भम्रण किया तथा सरकारी अस्पताल मैदान में यात्रा ने विराम लिया. तिरंगा यात्रा का नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।