कलेक्टर कुमार सत्यम ने किया ध्वाजारोहण,राष्ट्रगान, मप्र गीत का किया गया गायन
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।15 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में देश की आजादी का 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जहां जगह-जगह तिरंगा झंडा फहराकर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।वही जगह जगह सामुहिक रूप से राष्ट्रगीत व राष्ट्र गान, का गायन कर देश की आजादी की शान में जोश और उमंग के साथ नारे लगाए गए।प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15अगस्त को जिला कलेक्टर कार्यालय में आन बान और शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया।जहां कलेक्टर कुमार सत्यम ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।वही उपस्थितजनों द्वारा सामुहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया।जिसके उपरांत पथक दल द्वारा मध्यप्रदेश गीत मेरा मध्यप्रदेश है का गायन किया गया।जिसके उपरांत उपस्थितजनो द्वारा एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दी गई। जहां मिठाई का वितरण कर समारोह का समापन किया गया। इस दौरान समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उनके परिजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।










































