रूपझर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

अवैध गोवंश परिवहन करते पिकअप वाहन सहित चालक गिरफ्तार

पांच मवेशी सुरक्षित गौशाला भेजे गए

बालाघाट।

जिले में गोवंश के अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपझर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की एक पिकअप (बोलेरो) वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे पांच मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर वाहन जप्त कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 14 जुलाई को रूपझर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की एक पिकअप (बोलेरो) वाहन में गोवंश को अवैध रूप से उकवा से बालाघाट की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।तलाशी के दौरान वाहन में तीन भैंस एवं दो बोदे अवैध रूप से परिवहन करते पाए गए। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम जितेंद्र कर्वे पिता देवाराम कर्वे ग्राम टेकाड़ी थाना भरवेली निवासी बताया।पुलिस ने वाहन सहित मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। बरामद मवेशियों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल परीक्षण) कराया गया। जिसके बाद उन्हें सुरक्षित रूप से गौशाला में भेज दिया गया।रूपझर पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। जांच के आधार पर प्रकरण में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। रूपुझर थाना प्रभारी निरीक्षक कामेश धूमकेती ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गोवंश के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here