सीएम आ रहे वारासिवनी

0

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वारासिवनी आगमन को लेकर चौक चौराहों पर चर्चा गर्म है कि मुख्यमंत्री का नगर आगमन 4 मार्च को होने वाला है। जिसके संदर्भ में आगमन का कारण तो स्पष्ट नहीं है परंतु ऐसी जानकारी लंबे समय से क्षेत्र में बनी हुई है।

ऐसे में रविवार को अनुविभागीय अधिकारी संदीप सिंह एसडीओपी अरविंद श्रीवास्तव तहसीलदार राजेंद्र टेकाम मुख्य नगरपालिका अधिकारी राधेश्याम चौधरी थाना प्रभारी नीरज कुमार के द्वारा अपने अमले के साथ नगर के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया गया जिसे देखते हुए यह स्पष्ट हो गया कि मुख्यमंत्री का आगमन नगर में हो रहा है। किंतु कब और क्यों आगमन होना है इसके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नगर के देवधर ग्राउंड में मुख्यमंत्री के आगमन पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होना है तो वही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शासकीय टिहलीबाई उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में उतरेगा। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित होने वाली जनता के लिए पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था होनी है इसके संबंध में नगर पालिका राजस्व पुलिस अमले के द्वारा नगर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

वही दूसरी ओर वारासिवनी एसडीएम संदीप सिंह ने दूरभाष पर चर्चा के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वारासिवनी आगमन के संबंध में किसी प्रकार का अधिकारिक रूप से जानकारी या कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here