‘सोमवार तक पैसे नहीं दिए तो लीक कर देंगे सारा डेटा’, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को हैकर ग्रुप ‘Icarus’ की खुली धमकी, 630GB सीक्रेट डेटा चुराने का दावा

0

: दिग्गज टेक कंपनियों ऐपल और टेस्ला की मुख्य सप्लायर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में बड़ा डेटा लीक हुआ है। एक हैकर फोरम पर कंपनी का प्राइवेट डेटा दिखने की वजह से यह बात सामने आई है। हैकर्स का दावा है कि उन्होंने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का 630GB से ज्यादा डेटा चुरा लिया है, जिसमें करीब-करीब 2 लाख से ज्यादा फाइलें शामिल हैं। इसके बाद से कंपनी की साख पर सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में पता चला है कि हैकर्स ने क्लू नाम की मिडिलवेयर फर्म के पुराने आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल करके डेटा लीक की घटना को अंजाम दिया। लीक हुई जानकारी में ऐपल और टेस्ला के बेहद प्राइवेट डॉक्यूमेंट्स भी शामिल बताए जा रहे हैं।कैसे लगी सेंध, क्या-कुछ हुआ लीक?

रिपोर्ट्स में पता चला है कि डेटा लीक होने की वजह एक मिडिलवेयर फर्म के पुराने क्रेडेंशियल्स यानी कि आईडी-पासवर्ड थे। हैकर्स ने उनका इस्तेमाल करके डेटा लीक किया। बता दें कि लीक हुए डेटा में एप्पल के सप्लायर स्पेसिफिकेशन्स और टेस्ला के मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े बेहद प्राइवेट डॉक्यूमेंट्स देखने को मिले हैं।

इतना ही नहीं चोरी हुए डेटा में कंपनियों के ग्राहकों की बिजनेस संबंधी जानकारी जैसे कि नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर और जॉब प्रोफाइल आदि भी शामिल है।(REF.)

कंपनियों को मिली फिरौती की धमकी

इस साइबर हमले की जिम्मेदारी एक कुख्यात साइबरक्राइम ग्रुप इकारस ने ली है। हैकर्स ने चेतावनी तक दी है कि अगर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और संबंधित कंपनियां उन्हें समय पर फिरौती की रकम नहीं देती, तो वे पूरे डेटा को पब्लिक कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here