MI vs RCB मुकाबले में हुई रनों की बारिश, टूटा 11 साल पुराना रिकॉर्ड

0

आईपीएल 2026 अपने दूसरे दौर की ओर बढ़ चला है। रविवार को 19वें सीजन का 20वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरू और पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मैच के दौरान रनों की जमकर बारिश हुई। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 4 विकेट पर 240 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियन्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन बना सकी और आरसीबी ने 18 रन के करीबी अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।

टूटा 11 साल पुराना रिकॉर्ड

इस शानदार प्रदर्शन के बीच मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने साझा रूप से एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का अपना 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में 40 ओवर में 9 विकेट में कुल 462 रन बने । इससे पहले साल 2015 में मुंबई इंडियन्स और आरसीबी ने कुल 431 रन 40 ओवर में बनाए थे। मुंबई आरसीबी ने 31 रन के अतंर से अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

तकरीबन हर मैच में बन रहा है 200 प्लस स्कोर

आईपीएल 2026 में टीमें नए टेम्पलेट के साथ मैदान में उतरी हैं। सीजन में 200 रन का आंकड़ा कई बार पार करने में टीमें सफल रही हैं। अबतक सीजन में खेले 20 मैच की 40 पारी में टीमें 20 बार 200 से ज्यादा रन बनाने में सफल रही हैं। 20 मैच में 12 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के खाते में गए हैं। जबकि केवल 7 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतने में सफल रही है। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमों 11 बार 200 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहीं जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 बार ये कारनामा किया। 19वें सीजन में 5 बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य तेज हो चुका है। ऐसे में मौजूदा सीजन के समाप्त होते तक 200 से ज्यादा रन के स्कोर के कई नए रिकॉर्ड बनते दिखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here