1700 करोड़ी हुई धुरंधर 2 तो Sara Arjun ने फैंस से कही दिल की बात

0
  • सारा अर्जुन ने कही ये बात
  • बॉलीवुड अदाकारा सारा अर्जुन ने फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 की भारी बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है। रणवीर सिंह के साथ फिल्म की कुछ तस्वीरों के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सारा ने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि फिल्म के लिए मिले प्यार ने उन्हें बहुत खुश कर दिया है। फिल्म में यालिना के रोल में सारा की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है। उनकी भावनात्मक गहराई और स्क्रीन पर मौजूदगी की तारीफ हो रही है। धुरंधर 2 ने रिलीज के महज 25 दिनों में दुनिया भर में 1,700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह पहली हिंदी फिल्म है जो इतने कम समय में यह मुकाम हासिल करने में सफल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here