- भारत अपनी रक्षा तैयारी को ध्यान में रखते हुए अपनी सेना, वायु सेना और नौसेना को लगातार मजबूत बना रहा है। अब नौसेना की ताकत में और इजाफा करने के लिए भारत सरकार अमेरिका से छह अतिरिक्त P-8I पोसेडियन मैरिटाइम रिकॉनसा एयरक्राफ्ट खरीदने जा रही है। इन छह एयरक्राफ्ट की कीमत 3.5 अरब डॉलर है। ये सभी छह विमान फॉरेन मिलिट्री सेल्स रूट के जरिए खरीदे जाएंगे। भारत इस डील पर अमेरिका के साथ करीब एक साल से बातचीत करती आई है। इस डील का एक बड़ा मुद्दों उसकी कीमत है। अभी नौसेना के पास 12 P-8I एयरक्राफ्ट हैं।
- प्रत्येक विमान की कीमत 500-600 मिलियन डॉलर
- अमेरिका की बोइंग कंपनी P-8I विमानों का निर्माण करती है। उसने अब इन विमानों की कीमत बढ़ा दी है। भारत का कहना है कि एक विमान की कीमत 500-600 मिलियन डॉलर है जो कि बहुत ज्यादा है। भात ने अपनी नौसेना के लिए पहली बार जब आठ P-8I विमानों को खरीदा तो यह पूरी डील 2.1 अरब डॉलर में हुई थी। अब कीमत बढ़ने पर बोइंग का कहना है कि आपूर्ति श्रृंखला में दिक्कतें आने की वजह से उसकी लागत काफी बढ़ गई है। ऐसे में अब छह विमान 3.5 अरब डॉलर या इससे अधिक कीमत में आएंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि अब इस डील का नोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी के सामने मई में पेश किया जाएगा।










































