नई दिल्ली: इस समय ईरान युद्ध की छाया दुनिया के हर देश पर पड़ी है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। तभी तो भारत में भी वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) की वसूली घटी है। इस साल मई महीने के दौरान इस मद में 1.94 लाख करोड़ रुपये ही आए। इससे एक महीने पहले यानी अप्रैल 2026 में रिकॉर्ड 2.43 लाख करोड़ रुपये की वसूली हुई थी।
ग्रॉस वसूली में 3.2% की वृद्धि
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मई 2026 के दौरान ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी महीने में यह 1.88 लाख करोड़ रुपये रहा था। मतलब कि इस लिहाजर से जीएसटी वसूली में 3.2% की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस महीने ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू 2.3 फीसदी घट कर 1.34 लाख करोड़ रुपये रहा है।शुद्ध वसूली भी बढ़ी
इस साल महीने महीने में जीएसटी की शुद्ध वसूली भी साल-दर-साल के अधार पर 3.3% बढ़कर 1.67 लाख करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 1.62 लाख करोड़ रुपये था। इस महीने कुल रिफंड 2.6% बढ़कर 27,281 करोड़ रुपये हो गए, जबकि वित्त वर्ष के लिए संचयी रिफंड अब तक 10.9% बढ़कर 59,063 करोड़ रुपये हो गया।
आयातित माल पर कितनी वसूली
वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आयातित सामानों पर जीएसटी वसूली में साल-दर-साल के आधार पर 19.1% की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़कर 59,654 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 50,070 करोड़ रुपये रहा था।










































