वीवो और ओप्पो के बाद अब मोटोरोला ने भी अपने स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा दिए हैं। लोकप्रिय टिप्सटर संजू चौधरी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके बताया है कि कंपनी ने अपने फोन्स की कीमत में इजाफा कर दिया है। इसके अलावा, मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत लीक हो गई है। साथ ही, ऐपल के अपकमिंग स्मार्ट ग्लास की लॉन्च डिटेल भी लीक हो गई है। इतना ही नहीं, शाओमी के आने वाली फोन की कीमत का खुलासा भी हो गया है। आइये, आज की बड़ी गैजेट्स न्यूज जानते हैं।मोटोरोला ने बढ़ा दिए अपने फोन्स के दाम
Edge 60 Fusion की कीमत को 26,999 रुपये से बढ़ाकर 29,999 रुपये कर दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, मोटोरोला के G37 पावर फोन की कीमत 15,999 रुपये से बढ़कर 21,999 रुपये हो गई है। 8/128GB वाले वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये से 27,999 रुपये हो गई है।
वहीं, Edge 70 fusion की कीमत को 26,999 रुपये से बढ़ाकर 30,999 रुपये कर दी गई है।
Edge 70 Pro की शुरुआकी कीमत अब 38,999 रुपये की जगह 39,999 रुपये हो गई है।
Moto G37 अब 13,999 रुपये की जगह 18,999 रुपये में मिलेगा।
Moto G57 Power की कीमत 19,999 रुपये की जगह 21,999 रुपये से शुरू हो रही है।
Moto G06 power की कीमत अब 15,999 रुपये हो गई है।













































