PM Modi बाेले ‘मैं हैरान और गर्व से भरा था’, Zoho के श्रीधर वेम्बु की जमकर तारीफ, टेक दिग्गज का जवाब- आप हमें…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कंपनी जोहो (Zoho) और उसके फाउंडर श्रीधर वेम्बु की जमकर तारीफ की है। एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने फ्रांस के बड़े टेक इवेंट वाइवाटेक (Vivatech) में जोहो की मौजूदगी को उनके लिए हैरान कर देने वाला और गर्व से भरा हुआ पल बताया। पीएम ने कहा, भारत में शायद उतनी चर्चा नहीं होगी, लेकिन फ्रांस के बड़े टेक इवेंट में जहां एक-डेढ़ लाख नौजवान थे, वो जाेहो के स्टॉल पर जाकर समझना चाहते थे कि ये क्या है दुनिया में नई चीज। जोहो को मिली तारीफ पर श्रीधर वेम्बु ने पीएम को जवाब दिया कि आप हमें और अधिक मेहनत करने व नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा देते हैं।

PM ने शेयर किया वाइवाटेक इवेंट का अनुभव

वाइवाटेक, यूरोप का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट है। पीएम मोदी कुछ दिन पहले ही फ्रांस में आयोजित इस इवेंट में वहां के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ शामिल हुए थे। भारत लौटने के बाद एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम ने कहा कि साथियों, यहां हमारे साथी श्रीधर वेम्बु जी बैठे हैं। जब हमारे लोग नेशन फर्स्ट की भावना के साथ चलते हैं। जब वो देश की आवश्कताओं को समझते हुए अपने लक्ष्य बनाते हैं तो संस्थाएं भी बनती हैं। देश समृद्ध होता है। श्रीधर वेम्बु जी ने क्या काम किया है शायद यहां बातों में कितना निकला होगा मुझे मालूम नहीं? लेकिन मैं अभी फ्रांस में वाइवाटेक में गया था। वहां एक-डेढ़ लाख नौजवान होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here