‘कश्मीर अंतरराष्ट्रीय विवाद…’, रोने, भीख मांगने से कुछ नहीं बदलेगा, बस चिल्लाते रहो; पूर्व भारतीय जनरल ने पाकिस्तान को सुनाया

0

नई दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की बयानबाजी पर भारत के करारा पलटवार किए जाने को विदेश मामले के एक्सपर्ट ने उचित ठहराया है। मेजर जनरल (रिटायर्ड) हर्ष कक्कड़ ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भीख मांगने या चिल्लाने से कश्मीर पाकिस्तान को नहीं मिल जाएगा। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, और आगे भी रहेगा।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने क्या बोला?

मेजर जनरल हर्ष कक्कड़ ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उस बयान में UN में पाकिस्तान के प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद ने कहा था, ‘कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय विवाद है। यह सुरक्षा परिषद के एजेंडे में शामिल है। यह कभी भी भारत का हिस्सा नहीं था, और न ही यह भारत का हिस्सा है और न ही हो सकता है क्योंकि जम्मू-कश्मीर पर सुरक्षा परिषद के इन प्रस्तावों का मुख्य मुद्दा यही था।’पूर्व मेजर जनरल हर्ष कक्कड़ ने पाकिस्तान को सुनाया

आसिम इफ्तिखार अहमद के इस बयान पर मेजर जनरल (रिटायर्ड) हर्ष कक्कड़ ने X पोस्ट में कहा, ‘ पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में बकवास कर रहा है। कश्मीर कोई अंतरराष्ट्रीय विवाद नहीं है, यह विशुद्ध रूप से द्विपक्षीय विवाद है, जिसमें पाकिस्तान के पास अवैध क्षेत्र है। रोने से स्टेटस नहीं बदलेगा आसिम (यूएन में पाकिस्तान के प्रतिनिधि)। आप लोग कुछ नहीं कर सकते। भारत किसी भी चर्चा, हस्तक्षेप या मध्यस्थता से इनकार करता है। भीख मांगने से कुछ भी नहीं बदलेगा, केवल आप और अधिक चिल्लाएंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here