डाउनलोड करें वर्चुअल ड्राइविंग लाइसेंस, फोन पर 2 सरकारी ऐप्स से होगा काम, समझें एक-एक स्टेप

0

क्या आपके साथ ऐसा हुआ है कि ट्रैफिक पुलिस ने रोककर आपसे ड्राइविंग लाइसेंस मांगा हो और अचानक आपको याद आए कि आप लाइसेंस साथ रखना भूल गए हैं। दरअसल ऑनलाइन पेमेंट के दौर में लोगों ने साथ में वॉलेट रखने की आदत कम कर दी है, जिसकी वजह से कई बार वॉलेट में मौजूद ड्राइविंग लाइसेंस जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट भी साथ नहीं रह पाते।

ऐसी स्थिति में वर्चुअल ड्राइविंग लाइसेंस आपके काम आता है। आप बहुत आसानी से दो सरकारी ऐप्स की मदद से फोन पर लाइसेंस को वर्चुअल तरीके से स्टोर रख सकते हैं, जो कि कानूनी रूप से पूरी तरह से मान्य भी होता है। इन सरकारी ऐप्स में स्टोर लाइसेंस को आप ट्रैफिक पुलिस और बाकी जगहों पर भी दिखा सकते हैं। इन ऐप्स में NextGenmParivahan और Digilocker ऐप शामिल हैं।

चलिए आपको डिटेल में एक-एक स्टेप बताएं जिससे आप अपने फोन में हमेशा वर्चुअल ड्राइविंग लाइसेंस को स्टोर रख सकते हैं। यह इसलिए भी आपके काफी काम का साबित हो सकता है क्योंकि वॉलेट भले आप घर भूल जाएं लेकिन फोन हमेशा आपके साथ ही रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here