नगर पालिका परिषद ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

0

देशभक्ति के तरानों पर झूमे नगरवासी भारत माता की जय से गुंजा नगर

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर पालिका परिषद के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नपाध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे के नेतृत्व में आयोजित की गयी। यह तिरंगा रैली नगर पालिका परिषद कार्यालय से प्रारंभ की गई जहां सभी लोग एकत्रित हुए तत्पश्चात हाथों में तिरंगा थामें विशाल रैली निकाली गई जो नगर के विभिन्न चौक चौराहा और गलियों का भ्रमण करते हुए जय स्तंभ चौक पहुंचे। जहां से यह रैली वापस विभिन्न मार्ग से होते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। इस दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति के तरानों में हाथों में शान से लहराता तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जयघोष लगाते रहे। रैली के दौरान गूंज रहे देशभक्ति गीतों और नारों ने पूरे नगर के वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। देशभक्ति गीतों की धुनों पर जनप्रतिनिधि और नागरिक झूमते नजर आये। इस रैली के दौरान नागरिकों से अपने अपने घरों पर तिरंगा फ हराने और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे ने कहा की हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को एक जनआंदोलन का रूप देना चाहिए ताकि राष्ट्रप्रेम की यह अलख जन जन तक पहुंचे। वहीं सीएमओ सूर्यप्रकाश ऊके ने कहा की ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों विशेषकर युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अगाध सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे,संदीप मिश्रा ,धर्मेश जोशी ,योगेंद्र लिमजे ,दीप चौहान ,समीर बिसेन ,प्रवीण डोंगरे ,प्रवीण रूसिया, मनोज दांदरे, मिथिलेश बूरडे ,मनोज लिल्हारे सहित नगर पालिका के जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी विद्यार्थियों तथा आम नगरवासियों बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here