100 से अधिक एजेंटों, चालक परिचालको, मोटर मालिको किया रक्तदान
ड्राइवर कंडक्टर क्लीनर हैल्पर सहित अन्य नागरिक भी हुए शामिल,लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।आजादी के 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार 15 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसील व ग्रामीण अंचलों में देशभक्ति गीत संगीत के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।जहां नगर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व निजी संगठनों ने भी बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया ,और जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों की आयोजन किए गए।इसी कड़ी में 15 अगस्त के पावन अवसर पर बस एजेंट एसोसिएशन द्वारा बस स्टैंड में ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।तो वहीं राष्ट्रगान का गायन कर तिरंगे झंडे की शान में गगन चुंबी नारे लगाए गए। जहां उद्बोधन कार्यक्रम के बाद मिठाई का वितरण कर लोगों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी।तो वही यौमे आजादी के मुबारक मौके पर बस एजेंट एसोसिएशन द्वारा बस स्टैंड स्थित धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।स्वर्गीय रामकिशोर लड्डू फुलसूंघे की स्मृति में आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर में न सिर्फ मोटर मालिक बल्कि बसों के ड्राइवर, कंडक्टर, बस एजेंट्स, क्लीनर ,हेल्पर सहित बस लाइन से जुड़े अन्य लोगों के अलावा अन्य नागरिक व व्यापारी बन्धुओ ने भी इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।









































