Kangana on Kriti’s Raksha Bandhan ads: हाल ही में कृति सेनॉन का एक विज्ञापन वायरल हुआ, जिसमें वो बिकिनी में राखी बांधती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब कंगना रनौत ने कृति सेनॉन की आउटफिट पर सवाल उठाए हैं।Kangana Ranaut on Kriti Sanon’s Raksha Bandhan ads: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयानों के कारण छाई रहती हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) के एक रक्षाबंधन विज्ञापन पर सवाल उठाए हैं। कंगना को विज्ञापन में कृति सेनॉन का स्टाइलिश अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे ‘क्रीपी’ यानी बेहद अजीब बताया है।कृति सेनॉन के विज्ञापन पर कंगना ने जताई नाराजगी
रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनॉन का एक विज्ञापन सामने आया है, जिसमें वह अपने भाई को राखी बांधती नजर आती हैं। विज्ञापन में कृति के स्टाइलिश लुक और उनकी आउटफिट ने लोगों का ध्यान खींचा। ऐसे में अब कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। कंगना ने कहा कि आज महिलाओं के पास पहनने के लिए कपड़ों की कई तरह की वैरायटी मौजूद है। उन्होंने कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस, साड़ी और सलवार-कमीज जैसे कई कपड़ों का जिक्र किया।बिकिनी में राखी बांधने पर कंगना रनौत ने उठाए सवाल
कंगना ने अपने पोस्ट में कहा कि महिलाओं के पास इतने सारे ऑप्शन हैं, तो कोई अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेगा? उन्होंने विज्ञापन की स्टाइलिंग पर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि इस दौरान बाकी ऑप्शन्स का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया। कंगना ने आगे विज्ञापन को लेकर तंज कसते हुए कहा कि यह विज्ञापन जानबूझकर ‘क्रीपी’ यानी असहज महसूस कराने वाला लगता है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी फैन्स कृति सेनॉन के विज्ञापन को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं।कंगना का बयान हुआ वायरल
कंगना रनौत अक्सर फिल्मों, कलाकारों और विज्ञापनों से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। इस बार उन्होंने कृति सेनॉन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर निशाना साधा। फिलहाल कंगना के इस कमेंट पर कृति सेनॉन की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस मामले को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं। कई लोगों को कंगना के कमेंट से सहमत हैं जबकि कुछ यूजर्स ने इस विज्ञापन का सपोर्ट भी किया है।









































