Karni Sena: उज्जैन में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, कई गाड़ियों में तोड़फोड़, 2 लोगों की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण

0

jjain Karni Sena Clash: उज्जैन में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि चिमनगंज थाना क्षेत्र में करणी सेना के दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है।उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। करणी सेना के दो गुटों में भिड़ंत हुई हैं। यह हिंसा इतना विकराल रूप ले लिया कि दो लोगों की हत्या हो गई है। वहीं, झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।लक्की ढाबा के पास दोहरा हत्याकांड

दरअसल, पूरा मामला उज्जैन जिले के चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित कानिपूरा जगह है। यही पर लक्की ढाबा है, जहां पर दो लोगों की हत्या हुई है। मृतक का नाम राहुल उर्फ विजय प्रताप और दूसरे का नाम जितेंद्र है। घायलों में शक्ति सिंह और पप्पू जाट शामिल हैं।

कई गाड़ियों में की गई तोड़फोड़

इस खूनी संघर्ष में आरोपियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। कई गाड़ियों के कांच टूटे हैं। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अभी घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस घायल लोगों के बयान दर्ज कर गई है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here