फिलहाल यह फीचर चुनिंदा डिवाइस पर रोलआउट किया जा रहा है और शुरुआत में iOS ऐप पर उपलब्ध कराया गया है। Instagram के मुताबिक, First Draft क्रिएटर्स को एडिटिंग के शुरुआती चरण से आगे बढ़ने में मदद करेगा।Instagram ने Reels बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए नया First Draft फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर का मकसद Instagram ऐप के अंदर ही वीडियो एडिटिंग को आसान बनाना है। First Draft वीडियो में मौजूद लंबे पॉज, साइलेंस और ऐसे हिस्सों को पहचानकर उन्हें अपने आप ट्रिम कर सकता है, जहां बोलते हुए अनावश्यक रुकावट होती है। इससे क्रिएटर्स को Reel की एडिटिंग शुरू करने में लगने वाला समय कम करने में मदद मिल सकती है।
फिलहाल यह फीचर चुनिंदा डिवाइस पर रोलआउट किया जा रहा है और शुरुआत में iOS ऐप पर उपलब्ध कराया गया है। Instagram के मुताबिक, First Draft क्रिएटर्स को एडिटिंग के शुरुआती चरण से आगे बढ़ने में मदद करेगा।
वीडियो का खुद तैयार करेगा पहला ड्राफ्ट
First Draft के नाम से ही साफ है कि यह किसी वीडियो का अंतिम एडिट तैयार करने के बजाय उसका एक शुरुआती ड्राफ्ट बनाता है। यूजर iPhone पर किसी वीडियो क्लिप को चुनकर First Draft का इस्तेमाल कर सकता है। इसके बाद फीचर वीडियो में मौजूद पॉज, साइलेंस और बातचीत के दौरान आने वाले अनावश्यक हिस्सों को पहचानकर उन्हें ट्रिम कर देता है।












































