हीरापुर भरवेली मे हर्षोल्लाास΄ के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व

0

हीरापुर ईमली टेकरा से निकलेगा चल समारोह
भरवेली दुर्गा मैदान में होगा अहंकारी स्वरूप रावण का दहन
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में धार्मिक परंपराओं, पूर्ण विधिविधान के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।जहा इस पर्व मे विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर अहंकार रूपी रावण के पुतले का प्रभु श्रीराम के प्रतीक द्वारा वध कर दहन किया जाएगा।इसी कड़ी में जिला मुख्यालय से महज 5 किमी दूर ग्राम पंचायत भरवेली के हीरापुर स्थित श्री रामकृष्ण बजरंग मंदिर विष्णु धाम इमली टेकरा में भी इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।जहां विजयदशमी पर्व पर मंगलवार को विष्णु धाम इमली टेकरा मंदिर से चल समारोह निकाला जाएगा जो जय श्रीराम और जय वीर महावीर के नारों के साथ इमली टेकरा मंदिर से भरवेली मैदान पहुँचेगा। जहां अहंकारी स्वरूप रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

चल समारोह रहेगा मुख्य आकर्षण का केंद्र
भरवेली के हीरापुर स्थित श्री रामकृष्ण बजरंग मंदिर विष्णु धाम इमली टेकरा परिसर में आयोजित इस विजयदशमी पर्व पर निकाले जाने वाला चल समारोह मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।जहा मन्दिर प्रागण में साधक 40 किलो का मुकुट व हनुमान का चोला धारण कर चल समारोह में भाग लेंगे।जो झांकी रथ पर विराजमान भगवान राम ,लक्ष्मण, माता सीता और बाल हनुमानजी का आशीर्वाद ग्रहण कर चल समारोह की शुरुवात करेंगे।इमली टेकरा से निकाले जाने वाला यह चल समारोह हीरापुर चौक होते हुए, मुंडी माई, से भरवेली मायल दुर्गा चौक मैदान पहुँचेगा।जहां अहंकारी स्वरूप रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान लोग एक दुसरे को विजयादशमी पर्व की बधाई देते नजर आएगे।

आकर्षक रथ पर निकाली जाएगी भगवान राम लक्ष्मण,और बाल हनुमान की झांकी
भरवेली के हीरापुर इमली टेकरा में आयोजित इस चल समारोह में भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और बाल हनुमान की झांकी आकर्षक रथ पर निकाली जाएगी। । बताया जा रहा है यह चल समारोह मंगलवार की शाम 5 बजे मंदिर परिसर से निकाल जाएगा। चल समारोह के दौरान रास्ते मे पड़ने वाले हीरापुर शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, मुंडीमाई स्थित दुर्गा मंदिर,मुंडीमाई मन्दिर, नया राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा कर शीश नमन कर भगवान का आशीर्वाद लेंगे।जहां भरवेली दुर्गा मैदान आकर पिछले 15 वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए अहंकारी स्वरूपी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

भरवेली दुर्गा मैदान मे रावण दहन देखने उमड़ेंगा जन सैलाब
बात अगर दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की करें तो दशहरा पर्व पर भरवेली दुर्गा मैदान में भव्य रुप से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जहाँ प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी भरवेली में चल समारोह का आयोजन धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा । जहां दुर्गा मैदान में रावण का पुतला बनाकर इमली टेकरा परिसर से चल समारोह का आयोजन होंगा। जहां भव्य चल समारोह में शामिल लोग विभिन्न मार्गों का गस्त करते हुए भरवेली दुर्गा मैदान पहुंचेगे ।जहां अहंकारी स्वरूपी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर भरवेली दुर्गा मैदान में विजयदशमी पूर्व पर भारी भीड़ नज़र आएगी। वही मैदान परिसर में लगी विभिन्न दुकानो मे भी जन सैलाब उमडता दिखाई देंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here