संविधान दिवस पर डॉ.अंाबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रस्तावना का हुआ सामूहिक वाचन

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के डॉ.भीमराव अंाबेडकर चौक में २६ नवंबर को फुले अंाबेडकर जयंती समिति के तत्वावधान में संविधान दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ.भीमराव अंाबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। साथ ही सामूहिक त्रिशरण पंचशील का पाठ एवं वंदना कर सामाजिक समरसता समानता और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित जनों ने डॉ.बाबासाहेब भीमराव अंाबेडकर अमर रहें के उद्घोष लगाकर उनके योगदान का स्मरण किया। इस दौरान उपस्थित जनों ने भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं मौलिक अधिकार प्रदान करता है। संविधान ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार दिया है। डॉ.अंाबेडकर ने संविधान निर्माण के माध्यम से एक ऐसे लोकतांत्रिक भारत की नींव रखी, जिसमें जाति, धर्म और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं। उनके विचार आज भी समाज को शिक्षित, संगठित और जागरूक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए डॉ.बाबासाहेब अंाबेडकर के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here