इंदौर में पिछले एक सप्ताह से कोविड संक्रमितों की संख्या में इजाफा दिखाई दे रहा है। पहले जहां इक्का-दुक्का का संक्रमित मिलते थे। वहीं अब हर दिन पांच से अधिक मरीज मिल रहे हैं। पिछले छह दिनों में इंदौर में 36 नए संक्रमित मिल गए है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण जिला प्रशासन व स्वास्थ विभाग का अमला भी अलर्ट पर है। कोविड वायरस के ओमिक्रान वैरिएंट के खतरे को देखते हुए विदेश से आने वाले लोगों की जांच करवाई जा रही है। इसके साथ ही शहर में सैम्पलिंग की संख्या बढ़ाई गई है। ऐसे में शहर के चिकित्सकों का कहना है अभी संक्रमण का खतरा टला नहीं है। ऐसे में शहरवासी को अब भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सर्तकता रखना जरुरी है।
अस्थमा व बुजुर्ग मरीजों को सावधानी रखने की है जरुरतडब्लयुएचओ ने ओमिक्रान को वैरिएंट आफ कन्सर्न घोषित किया हैं। वर्तमान में कोविड वायरस में बहुत ज्यादा म्युटेशन देखने को मिल रहे हैं। अभी तक करीब 50 से अधिक म्यूटेशन हुए है। वायरस के स्पाइक प्रोटीन में अधिकांश बदलाव दिखाई दिए है जो कि चिंताजनक है। अभी तक साउथ अफ्रीका पाए गए इस वेरिएंट में देखने को मिला है कि एक मरीज से दूसरे में फैलने की इसकी तीव्रता ज्यादा है। हालांकि इसकी आक्रामकता ज्यादा नहीं है। ऐसे में अभी सर्तक रहना जरुरी है। बदलते मौसम में अस्थमा, दमा व बुजुर्ग मरीजों को परेशानी ज्यादा रहती है। शहर में धूल, धुएं के कारण वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है। ऐसे में इस तरह के मरीजों में सर्दी-खांसी की समस्यां ज्यादा होती है। लोगों को अब कोविड नियमों को पालन करना चाहिए। बाहर से आने के बाद लोग हाथ जरुर धोए। भीड़ में जाने से बचे और मास्क पहने। चेहरे को बार-बार न छुए। अभी लोग जिस तरह मास्क नहीं पह रहे है उससे लगता है वो अप्रैल-मई में कोविड के कारण जो त्राहि-त्राहि मची थी, उसे भूल गए है। वैवाहिक आयोजन में पहुंचने पर भी लोगों को सावधानी रखना चाहिए।- डा. तनय जोशी, कंसल्टेंट चेस्ट रोग विशेषज्ञ










































