बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पटेल टोला स्टॉप डेम में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक काशीराम पिता गौथर विश्वकर्मा 35 वर्ष ग्राम भंडारपुर थाना मलाजखंड निवासी है। जिसकी लास्ट स्टॉप डेम से बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीराम विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ खेती मजदूरी करता था जिसका ससुराल गढ़ी पटेल टोला का है।
29 जून को काशीराम अपने गांव के नान्हूलाल मर्सकोले के साथ अपने ससुराल पटेलटोला आया था। 30 जून को सुबह 9:00 बजे काशीराम विश्वकर्मा, नान्हूलाल मर्सकोले के साथ ग्राम समीप स्टॉप डेम में नहाने के लिए आए थे और दोनों नहा रहे थे उसी दौरान काशीराम स्टॉप डेम के गहरे पानी में चले जाने से वह स्टॉप डेम में डूब गया। काशीराम विश्वकर्मा के स्टाफ डेम में डूबने के संबंध में नान्हूलाल मर्सकोले ने उसके ससुराल में जाकर बताया और गढ़ी थाना में रिपोर्ट की थी ।









































