एक लेस्बियन कपल बच्चे को जन्म देना चाहता था। इसके लिए कपल ने पुरुषों से स्पर्म की मांग की। इसके बाद स्पर्म डोनेशन के लिए 3 पुरुष तैयार हुए। लेकिन इसके बाद हैरान करने वाली घटना हुई। लेस्बियन कपल ने तीनों पुरुषों से स्पर्म ले लिया। लेकिन स्पर्म देने वाले लोगों को लग रहा था कि महिला, तीन नहीं, बल्कि सिर्फ उनका ही स्पर्म ले रही है। मामला ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी का है। लॉकडाउन के दौरान सितंबर 2021 में कपल ने तीन अलग-अलग पुरुषों से स्पर्म ले लिया। उन पुरुषों को बिना जानकारी दिए कपल ने तीनों के स्पर्म को मिलाकर यूजकर महिला प्रेग्नेंट भी हो गईं।
नैतिक तौर पर बच्चे के लिए पुरुषों के स्पर्म को मिक्स करना सही नहीं है। खासतौर से तब जब इसकी हमें जानकारी भी नहीं दी गई और हमसे सहमति भी नहीं ली गई। दरअसल, कपल ने अक्टूबर 2020 में पोस्ट के जरिए डोनर की मांग की थी। जिसे तीन पुरुषों ने स्वीकार कर लिया था। बच्चे के जन्म के बाद पुरुषों ने एक वीडियो देखा। इसमें कपल ने बताया कि उन्होंने तीनों पुरुषों से मिले स्पर्म को मिक्स कर इस्तेमाल किया था। अब इन पुरुषों को इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि बच्चा इंडियन है, चीनी है या ऑस्ट्रेलियन है। हालांकि, कपल ने इनमें से एक पुरुष से कहा है कि वे लोग बच्चे का डीएनए जांच करवा रही हैं।










































