300 करोड़ के क्लब में शामिल पीएस-1

0

पिछले माह 30 सितम्बर को प्रदर्शित हुई निर्देशिक मणिरत्नम की मूल रूप से तमिल भाषा में बनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन ने अपने प्रदर्शन के साथ ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए थे। फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 आए दिन कमाई के नए रिकॉड्र्स बना रही है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म ने 7 ही दिनों में वैश्विक स्तर पर 325 करोड़ का कारोबार कर लिया है। प्रदर्शन के 7वें दिन फिल्म ने 22.4 करोड़ की कमाई की है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस सप्ताह के अंत तक फिल्म आराम से 350 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर लेगी। प्रदर्शन के दिन ही फिल्म ने 82.5 करोड़ की कमाई की थी। 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यह छठी तमिल फिल्म है। पोन्नियन सेल्वन के पहले सिर्फ पाँच फिल्मों ने ही 300 करोड़ की कमाई की है। इस सूची में 2.0, एंथिरन, कबाली, बीगल और विक्रम जैसी फिल्में शामिल हैं। पोन्नियन सेल्वन के आगे अब सिर्फ 2.0 और विक्रम ही हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इन छह फिल्मों में रजनीकांत की 3 फिल्में— 2.0, एंथिरन, कबाली, थलापति विजय की एक फिल्म बीगल और कमल हासन की कुछ माह पूर्व प्रदर्शित हुई विक्रम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here