अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को रुपये ने अपनी शुरुआती बढ़त खो दी। इससे रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे नीचे आकर 82.29 पर पहुंच गया। वहीं गत दिवस रुपया 82.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इसके अलावा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को रुपया 82.26 पर खुला। इसके बाद यह बढ़त दर्ज कर 82.12 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दिखाता है। इस दौरान रुपया 82.29 प्रति डॉलर के स्तर पर भी पहुंचा । वहीं इसी बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी नीचे आकर 112.27 पर पहुंच गया। इसके अलावा वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 फीसदी नीचे आकर 94.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया










































