गोफर्स्ट बेंगलुरु हवाई अड्डा पर व्हीलचेयर से जुड़ी घटना की कर रही जांच

0

उड्डयन कंपनी गोफर्स्ट इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता जाने वाले एक बुजुर्ग यात्री को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर न मिल पाने की घटना की जांच कर रही है। यह घटना बुधवार तड़के हुई जब यात्री के बेटे ने उसे व्हीलचेयर पर बिठाया जो हवाई अड्डे पर उपलब्ध थी। यह व्हीलचेयर इंडिगो की थी। घटनाक्रम से अवगत तीन अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो के कर्मचारियों ने बुजुर्ग यात्री और उनके बेटे को व्हीलचेयर वापस करने के लिए कहा क्योंकि इसे पहले से ही इंडिगो के एक अन्य यात्री के लिए बुक किया गया था। इसके बाद बुजुर्ग यात्री को विमान तक पैदल चलना पड़ा क्योंकि उन्होंने व्हीलचेयर की प्री-बुकिंग नहीं की थी। इसके अलावा एक अधिकारी के अनुसाि उस समय हवाई अड्डे पर कोई अन्य व्हीलचेयर भी उपलब्ध नहीं थी। परिवार में किसी आपात स्थिति के कारण बुजुर्ग यात्री, उनकी पत्नी और बेटा कोलकाता की यात्रा कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्ग यात्री का बेटा उड़ान में नहीं चढ़ सका क्योंकि उसे देर हो चुकी थी और बोर्डिंग गेट पहले ही बंद हो चुका था। गो फर्स्ट के अधिकारी ने कहा कि उड्डयन कंपनी घटना की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here