खिलाड़ियों ने मुलना स्टेडियम में बनाया दीपोत्सव

0

जिले सहित संपूर्ण देश में 24 अक्टूबर को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जहां जगह-जगह दीप प्रज्वलित कर माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना होगी इस महापर्व को लेकर गुरुवार को नगर के मूलना स्टेडियम में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों और भारत सरकार द्वारा नियुक्त कोच सतीजीत गुर्जर द्वारा विभिन्न खेलों में उपयोग होने वाली विभिन्न खेल सामग्रियों को मैदान में रखकर ,खेल सामग्रियों के बीच दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। वहीं विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से मां लक्ष्मी के छायाचित्र के इर्द-गिर्द विभिन्न खेल सामग्रियों को रख ,जगह-जगह दीप जलाकर माता लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना व आरती की ।आपको बताए की बालाघाट जिले में दीपावली महोत्सव के पूर्व पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here